Wednesday 30 November 2011

पति-पत्नी

पति- सोचा तुम्हें फोन कर लूं, तुम मुझे मिस कर रही होगी।
पत्नी- और वो जो मुझे 5 मिनट पहले लड़ के गये थे उसका क्या?
पति- ओह.. फिर घर का नम्बर लग गया।

Wednesday 23 November 2011

मालिक_नौकर

मालिक (आलसी नौकर से)- यहां पर इतने सारे मच्छर गुन-गुन कर रहे हैं, तू उन्हें मार गिरा।
थोड़ी देर बाद मालिक- अबे साले नौकर के बच्चे मैंने तुझे मच्छर मारने को कहा अभी तक तूने मारे नही। वो अब भी गुन-गुन कर रहे हैं।
आलसी नौकर- मालिक मच्छर तो मैंने मार दिए थे। यह तो उनकी बीवियां हैं जो विधवा होकर रो रही हैं।

Friday 18 November 2011

99 प्रतिशत नंबर आये

पत्नी (पति से)- अजी सुनते हो, पड़ोसवाले वर्मा जी की बेटी के 99 प्रतिशत नंबर आये हैं।
पति (पत्नी से)- अरे वाह, फिर 1 नंबर कहां गया?
पत्नी- वो हमारा बेटा लाया है!

Friday 11 November 2011

पति-पत्नी

पत्नी- मैंने आपके जन्मदिन पर इतनी महंगी चीज खरीदी है कि आप देखते ही खुश हो जाएंगे।
पति- शुक्र है तुझे मेरा ख्याल तो आया दिखाओ।
पत्नी- अभी पहनकर आती हूं।

Thursday 3 November 2011

संता की शादी

मां (संता से)- तुम 18 साल की लड़की देखकर शादी कर लो।
संता 2 बहू लेकर घर आता है।
मां- क्या हुआ?
संता- 18 की मिली नही तो 9-9 की 2 से शादी कर ली।